कौशाम्बी, जनवरी 11 -- सहकार भारती का स्थापना दिवस के मौके पर रविवार को जिलाध्यक्ष गौरव करवरिया की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के विकास को लेकर वक्ताओं ने बारी-बारी से अपने विचार रखे। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गौरव करवरिया ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ता व पदाधिकारी सदस्यों की संख्या बढ़ाने में तेजी से लग जायें। संगठन में जितना अधिक सदस्य रहेंगे उतना ही मजबूत होगा। मो.आसिफ जमाल द्वारा संगठन के उद्देश्य एवं सहकारिता के विभिन्न प्रकोष्ठो के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा करते हुए जनपद में सदस्य संख्या बढ़ाकर प्रकोष्ठ गठन करने की आवाहन किया। इस मौके पर जिला महिला प्रमुख सोनिया राजपूत, मो.आसिफ जमाल सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी एवं मनीष पांडेय सह विभाग सयोजक एवं अन्य कार्यकर्ताबंधु उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.