एटा, दिसम्बर 16 -- अलीगंज। बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी पैक्स) बुलाकी नगर में व्याप्त गंभीर अनियमितताओं को लेकर वर्तमान अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह को उनके पद के अधिकारों से वंचित कर दिया गया है। समिति संचालक मंडल ने सर्वसम्मति से संचालक बलराम को अध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपा है। अनियमिताओं को लेकर किसानों ने विरोध किया था और हिंदुस्तान समाचार पत्र ने प्रमुखता से खबर छापी थी। बी पैक्स बुलाकी नगर के संचालक मंडल ने अहम बैठक आयोजित हुई जिसमें संचालक बलराम, रजनेश कुमारी, सतीश चंद्र, सुरेंद्र सिंह और विजयपाल मौजूद रहे। बैठक में वर्तमान अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए गए। समिति के कार्यों में बाधा डालना। मनमानी तरीके से खाद का वितरण करना और दबाव बनाकर गोदाम से लगभग 25,000 मूल्य की डीएपी और यूरिया खाद ले जाना, जिसका आज ...