कन्नौज, नवम्बर 29 -- जलालाबाद। कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में यूरिया खाद की किल्लत से किसान इन दिनों बेहद परेशान हैं। रबी सीजन की शुरुआत के साथ खेतों में खाद की आवश्यकता बढ़ गई है, लेकिन सहकारी समितियों पर उपलब्धता न होने के कारण किसानों को कई-कई चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। हालात यह हैं कि अनौगी बदलेपुरवा सहकारी समिति पर पिछले चार दिनों से यूरिया का स्टॉक पूरी तरह खत्म बताया जा रहा है।‎ गांव-देहात से आने वाले किसानों का कहना है कि समितियों पर घंटों लाइन लगाने के बाद भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। इस वक्त गेहूं की बुआई और आलू की फसल तैयारी के लिए यूरिया की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, मगर खाद न मिलने से खेती कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कई किसानों का कहना है कि उन्होंने निजी दुकानों पर भी पूछताछ की, लेकिन वहां या तो यूरिया उपलब्ध...