शाहजहांपुर, दिसम्बर 7 -- चौकिया साधन सहकारी समिति में शनिवार को खाद वितरण के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि कर्मचारियों ने मारपीट और रुपए लूटने तक के गंभीर आरोप लगा दिए। हालांकि पुलिस ने घटना में लूटपाट की पुष्टि नहीं की है और केवल मारपीट की धाराओं में एनसीआर दर्ज की है। घटना दोपहर में उस समय हुई जब समिति के अकाउंटेट चंद्रहास मिश्रा अपने बेटे के साथ यूरिया खाद का वितरण कर रहे थे। चंद्रहास के मुताबिक, अवनीश शुक्ला कुछ लोगों के साथ समिति परिसर में पहुंचे और जबरन खाद दिलाने का दबाव बनाने लगे। उनके मना करने पर गाली-गलौज शुरू हो गई और विरोध करने पर मारपीट की गई। चंद्रहास का आरोप है कि दबंगों ने उनके बैग में रखी करीब 55 हजार की नकदी और 35 बोरी खाद जबरन छीन ली। उन्होंने सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि उन्हें और उनके परिवार को जान का खतरा महसूस हो र...