हरिद्वार, दिसम्बर 16 -- जमालपुरकलां किसान सेवा सहकारी समिति में मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष उमलेश देवी, उपाध्यक्ष अनिल चौधरी और संचालक मंडल के सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ के साथ किसान हित में काम करने का संकल्प लिया। इनमें हरिद्वारी लाल, रोहित कुमार, रेशु, अनीता देवी, जितेंद्र कुमार, इनायत और कैलाश भी शामिल रहे। पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि सहकारी समिति को किसानों के हित में ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्ठा के साथ काम करना होगा। पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि सहकारी समितियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और इनके माध्यम से किसानों को समय पर खाद, बीज जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, समिति सचिव रश्मि सैनी, प्रदीप चौहान, धर्मेंद्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.