उरई, दिसम्बर 7 -- जालौन। सिहारी दाऊदपुर बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड वीरपुरा की वार्षिक बैठक समिति परिसर में संपन्न हुई। बैठक में समिति के कार्यों की समीक्षा, संचालित योजनाओं की जानकारी और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जेडीसी बैंक उरई के सभापति बृजभूषण सिंह ने कहा कि सहकारी समितियां ग्रामीण विकास की मजबूत कड़ी हैं, जो किसानों को समय पर खाद-बीज, ऋण और विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराकर कृषि उत्पादन को मजबूती देती हैं। समितियों के सक्रिय होने से गांवों की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है, इसलिए आवश्यक है कि समिति के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाएं। नोडल अधिकारी उपेंद्र मोहन द्विवेदी ने कहा कि सहकारी समितियां किसानों के लिए आर्थिक संबल का काम करती हैं। उन्होंने कहा कि किसानो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.