महोबा, दिसम्बर 15 -- महोबा, संवाददाता। साघन सहकारी समिति की जर्जर दीवाल गिरने से महिला किसान मलबा में दबकर घायल हो गई।घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। किसानों ने लापरवाही के आरोप लगाए है। साघन सहकारी समिति में सोमवार को उस समय हडकंप मच गया जब यूरिया के लिए आई महिला किसान 55 वर्षीय सरजू पत्नी धर्मकुशवाहा जर्जर दीवाल के मलबा में दब गई। दीवाल की चपेट में आने से कई किसानों की बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गई जिससे किसानों में नाराजगी देखने को मिली। किसानों का आरोप है कि विभाग किसानों की सुरक्षा से जुड़े मामले में लापरवाही बरत रहा है। दीवाल जर्जर होने के बाद भी चेतावनी बोर्ड नहीं लगाए गए है। जिससे हादसा का खतरा मंडरा रहा है। दीवाल गिरने के बाद मौके पर किसानों की भीड़ जमा हो गई। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य कें...