आजमगढ़, दिसम्बर 26 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र की साधन सहकारी समितियों में ताला लटक रहा है। खाद के लिए किसान समितियों के चक्कर लगा रहे हैं। समितियों पर यूरिया न मिलने से किसान बाजारों से महंगे दाम पर खाद खरीदने के लिए विवश हो रहे हैं। अजमतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में दर्जनभर साधन सहकारी समितियां संचालित हैं। अब तक अधिकांश समितियों पर यूरिया की खेप नहीं पहुंची है। सचिवों से किसान यूरिया को लेकर रोजाना जानकारी लेते हैं। हर बार उन्हें दो-चार दिन में खाद आ जाने का आश्वासन दिया जाता है। किसान गेहूं की सिंचाई के बाद खेतों में यूरिया का छिड़काव करने के लिए परेशान हैं। रोज किसान यूरिया के लिए साधन सहकारी समितयों के चक्कर लगा रहे हैं। समितियों से खाद न मिलने पर मजबूरी में प्राइवेट दुकानों से पांच सौ रुपये बोरी खाद खरीद रहे हैं। यूरिया के साथ...