रामपुर, सितम्बर 15 -- जिले की 80 सहकारी समितियां एकजुट होकर सदस्यता अभियान चला रही हैं। इसमें 45 हजार नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा। खास बात यह है कि कोई भी किसान या ग्रामीण इस अभियान का हिस्सा बन सकता है। इसके लिए प्रत्येक सदस्य को समिति के दो शेयर लेना अनिवार्य होगा। सहकारी समितियों की हालत सुधारने के लिए सहकारिता से समृद्धि अभियान चलाया जा रहा है। समिति क्षेत्र में रहने वाले लोग सदस्य के लिए पात्र होंगे। दो साल बाद यह सदस्यता अभियान चल रहा है। अभियान के तहत वर्ष 2023 में जिले में 55 हजार नए सदस्य जुड़े थे। इससे तब समितियों की आय में वृद्धि हुई थी। अब फिर से नए सदस्य बनाने के लिए एक माह का सदस्यता अभियान 12 सितंबर से शुरू हो चुका है। एआर कोआपरेटिव डा. गणेश गुप्ता ने बताया कि सदस्यता अभियान 12 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि सदस्य बनने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.