शाहजहांपुर, फरवरी 15 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि सहकारी समितियों का उद्देश्य किसानों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि अब पैक्स केवल ऋण वितरण तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि किसानों को उन्नत बीज, उर्वरक और अन्य कृषि संसाधन भी उपलब्ध कराएंगी। मंत्री शनिवार को विकास खंड भावलखेड़ा स्थित नवगठित पैक्स चौडेरा के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नारियल फोड़कर और फीता काटकर उन्होंने समिति का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने किसानों को खाद की बोरियां वितरित कर व्यावसायिक कार्य का भी श्रीगणेश किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सहकारी क्षेत्र को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि किसानों को सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध हो और वे साहूकारों पर निर्भर न रहें। साथ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.