औरैया, जनवरी 13 -- औरैया। मकर संक्रांति के अवसर पर सहकारी संघ के बाहर गुरुवार को श्रद्धालुओं के लिए धनिया आलू का भंडारा आयोजित किया गया। भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और त्योहार की शुभकामनाएं दीं। आयोजन में कन्हैया दुबे, शिवम मिश्रा, सत्यम शुक्ला, विशाल चौबे और ऋषिराज दुबे ने सहयोग किया। सुबह से शुरू हुआ भंडारा दोपहर तक चलता रहा। आयोजकों ने बताया कि संक्रांति का पर्व दान-पुण्य और सेवा से जुड़ा है, इसलिए समाज में मिलजुल कर ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...