रुडकी, मार्च 27 -- क्षेत्रीय अधिकारी अभिषेक पंवार ने किसानों को बताया कि त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय विधेयक गुजरात के आनंद स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल मैनेजमेंट को भारत के पहले राष्ट्रीय सहकारी विवि के रूप में स्थापित करता है। यह विवि सहकारी वित्त, ग्रामीण ऋण, विपणन, डेयरी, मत्स्य और सहकारी कानून जैसे प्रमुख क्षेत्रों में शिक्षा, प्रशिक्षण और अनुसंधान कोर्स शुरू करेंगा। क्षेत्र-विशेष स्कूलों और संबद्ध संस्थानों के माध्यम से डिग्री, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम देगा। इससे सहकारी क्षेत्र के लिए कुशल युवाओं का मजबूत आधार तैयार होगा। कृभकों की ओर से रुड़की और नारसन खुर्द में गुरुवार को आयोजित किसान गोष्ठी में किसानों को त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय विधेयक के पारित होने की जानकारी दी गई। साथ ही किसानों को सहकारी विवि से खेती-किसानी संबंधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.