बक्सर, जनवरी 5 -- शिकायत एसपी ने लिया संज्ञान, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन नया भोजपुर में लगाया जनता दरबार, 50 से अधिक मामलों का निष्पादन डुमरांव, संवाद सूत्र। नया भोजपुर थाना परिसर में एसपी शुभम आर्य के सोमवार को लगे जनता दरबार में दर्जनों ग्रामीण स्थानीय पैक्स द्वारा संचालित सहकारी बैंक पर करोड़ों रुपये की जमा राशि दबाने की शिकायत लेकर पहुंचे। जनता दरबार में पहुंचे राजेश कुमार, अकबर कुरैशी, रिंकू कुरैशी, गुड़िया देवी, गोरख प्रसाद, सुनीता कुमारी, पार्वती देवी व रेखा देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वर्षों की मेहनत की कमाई बैंक में जमा करने के बावजूद उन्हें उनकी राशि वापस नहीं दी जा रही है। कई लोगों ने बताया कि बार-बार बैंक का चक्कर लगाने के बाद भी सिर्फ आश्वासन मिल रहा है, जबकि वास्तविक भुगतान नहीं हो रहा। ग्रामीणो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.