बरेली, फरवरी 25 -- सहकारी बैंक की श्यामगंज शाखा में चोरों ने खिड़की तोड़कर स्ट्रांग रूम तक पहुंचने की कोशिश की। साथ ही बिजली का मीटर एवं केबल भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। इस मामले में बैंक अधिकारियों और पुलिस से शिकायत की गई है। मंगलवार सुबह सहकारी बैंक की श्यामगंज स्थित शाखा में जब कर्मचारी पहुंचे तो वहां का बिजली मीटर और केबल टूटी हुई थी। अंदर जाकर देखा तो पता चला कि पास ही स्थित एक बिल्डिंग की खिड़की तोड़ी गई है। इस पर बैंक स्टाफ ने आशंका जताई कि चोरों ने स्ट्रांग रूम तक पहुंचने की कोशिश की है और अलार्म न बजे, इसलिए बिजली के तार काट दिए गए हैं। बैंक मैनेजर जीवन सिंह ने उच्च अधिकारियों और बारादरी पुलिस को सूचना दी। इस पर श्यामगंज चौकी की पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि बैंक में रात के समय कोई सुरक्षा गार्ड भी नहीं ...