जौनपुर, फरवरी 7 -- जौनपुर,संवाददाता। सहकारी पीजी कॉलेज मिहरावा में अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सहकारी पीजी कॉलेज मिहरवा ने पहला स्थान प्राप्त किया। 17 महाविद्यालयों के पुरुष एव महिला खिलाड़ियों ने अपने दमखम कला कौशल का प्रदर्शन किया। अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग पुरुष /महिला प्रतियोगिता में सहकारी पीजी कॉलेज मेहरावा ने पहला स्थान, टीडी कॉलेज जौनपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरा स्थान मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज को मिला। कराटे का ट्रायल भी कराया गया। खेल का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को परिश्रम आत्मविश्वास निरंतर अभ्यास के महत्व से अवगत के लिए प्रोत्साहित किया। खेलकूद को व्यक्तित्व के निर्माण का सशक्त माध्यम बताया। प्रबंधक राजीव कुमार सिंह ने खिलाड़ियो...