फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 14 -- कायमगंज, संवाददाता। किसान सहकारी चीनी मिल में नाला निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी और भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। मिल के उपाध्यक्ष और डायरेक्टरों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए, जिसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया। आरोप है कि पुराने नाले के ऊपर ही ईंटें रखकर उसे नया रूप देने की कोशिश की जा रही थी। शनिवार को चीनी मिल के उपाध्यक्ष सावन कुमार गंगवार, डायरेक्टर अमरदीप दीक्षित, ओंकार गंगवार और सुरेश चंद्र ने मिल के दक्षिण की तरफ़ रेलवे ट्रैक के समीप हो रहे नाला निर्माण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्माण में ठेकेदार द्वारा मौरम के स्थान पर बालू का अत्यधिक प्रयोग किया जा रहा है। उपाध्यक्ष ने तत्काल इसकी शिकायत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.