लखनऊ, जनवरी 30 -- लखनऊ, संवाददाता। सहकारी चीनी मिल व आसवनी कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ की एमडी से वार्ता के बाद धरना स्थगित कर दिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष कालूराम ने बताया कि प्रदेश की 24 सहकारी चीनी मिल और आठ आसवनी (डिस्टलरी) के कर्मचारियों का जनवरी 2023 से महंगाई भत्ता बकाया है। हम लोगों को 38 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। जबकि 58 फीसदी मिलना चाहिए। धरने से पहले एमडी ने वार्ता को बुलाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही शासन से अनुमति मिलते ही समस्या का समाधान हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...