मैनपुरी, जनवरी 27 -- प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड शाखा घिरोर अध्यक्ष पद के लिए तहसील परिसर में औपचारिक रूप से निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान निर्विरोध निर्वाचन होने पर चुनाव अधिकारी व तहसीलदार कमलेश कुमार द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजीव मिश्रा को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। 20 जनवरी को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई थी जिसमें कोई अन्य प्रत्याशी मैदान में न आने के कारण अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित हो गया था। बुधवार को तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान निर्वाचन की अंतिम औपचारिकता पूरी करते हुए तहसीलदार द्वारा प्रमाण पत्र सौंपा गया। इस मौके पर जिप अध्यक्ष गोविंद भदौरिया, ब्लॉक प्रमुख सत्यपाल सिंह यादव, चेयरमैन यतेंद्र जैन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह चौहान, सर्व ब्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.