फतेहपुर, जनवरी 27 -- बिंदकी। ललौली रोड स्थित उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड शाखा बिंदकी के निर्विरोध अध्यक्ष भाजपा नेता बलराम सिंह चौहान को बनाया गया। नायब तहसीलदार सुरेश चंद्र ने प्रमाण पत्र दिया। जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमाकांत त्रिपाठी, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष मुन्नालाल सोनकर, मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह, अतुल द्विवेदी, प्रबंधक अमित सिंह ने नवनियुक्त अध्यक्ष का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही मुंह मीठा कराकर बधाई दी। नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि पद का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया जाएगा। यहां पर भाजपा नेता महेंद्र सिंह चौहान, ऋषि राज सिंह, रामराज, विपिन कुमार, अजीत सिंह, बम भोले द्विवेदी, राजकुमार, भूपेंद्र उमराव मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.