मेरठ, दिसम्बर 20 -- मवाना। मवाना सहकारी गन्ना समिति प्रांगण में समिति एवं परिषद के सभी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए शुक्रवार को कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि मेरठ में गन्ना भवन पर अफसरों के साथ व्यवहार किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं है। कर्मचारियों ने कहा कि गन्ना विभाग मेरठ, गन्ने की आपूर्ति और किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर निरंतर संवेदनशील रहा है। कहा कि उच्चाधिकारियों के विरुद्ध अत्यंत अमर्यादित, अभद्र और अपमानजनक शब्दावली का प्रयोग किया गया है। गन्ना विभाग मवाना कड़े शब्दों में निंदा करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...