बस्ती, जनवरी 31 -- मुंडेरवा। सहकारी गन्ना विकास समिति की बैठक शुक्रवार को आयोजित किया गया। इस बैइक में 12 प्रबंधकों में से मात्र छह लोग अपनी उपस्थिति दर्ज कर पाए। जिसमें बोर्ड के सदस्यों ने किसानों की समस्या को लेकर मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब किसानों को खाद की जरूरत होता है तो समिति में खाद नहीं उपलब्ध हो पाता है। इससे किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्रबंधक हरिशंकर पांडेय ने कहा कि किसानों को डीएपी की जरूरत होती है तो डीएपी नहीं और जब यूरिया की जरूरत होती है, तो यूरिया नहीं मिलता है। उन्होंने समिति के सचिव पर लापरवाही की आरोप लगाया। वहीं गन्ना समिति मुंडेरवा के चेयरमैन सुरेन्द्र पाठक ने जिला गन्ना अधिकारी अंगद सिंह से कहा कि गन्ना बुवाई के दो-तीन माह बाद समिति अनुदान की बात करती है। इस मामले में जिला गन्ना अधिकारी ने ब...