अयोध्या, सितम्बर 12 -- रौजागांव। सहकारी गन्ना विकास समिति गनौली बोर्ड की बैठक गुरुवार को चेयरमैन निर्मल शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में समिति क्षेत्र में केंद्रवार गन्ना सर्वेक्षण, समिति द्वारा पिछले दिन बनाएं गए नए सदस्यों पर विचार तथा सरयू किनारे परसावल में नया गन्ना क्रय केंद्र खोलने पर विचार किया गया। बैठक को सचिव अनिल कुमार, डायरेक्टर राम प्रेस यादव ने सम्बोधित किया। इस दौरान सुरेश कुमार निषाद, डायरेक्टर राकेश यादव, मनमोहन पाण्डेय, रितु यादव, चीनी मिल प्रतिनिधि जीएम शुगर हरदयाल सिंह, गन्ना प्रबंधक अजीत राय, राजेश कुमार यादव, राम भवन रावत व अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.