बदायूं, जनवरी 26 -- दातागंज, संवाददाता। इफको के चेयरमैन दिलीप संघाणी ने कहा कि जब से देश एवं प्रदेश के अंदर भाजपा की सरकार बनी है तब से किसान समृद्धि की राह पर अग्रसर हैं। सरकार ने किसानों के हितों में तमाम महत्वाकांक्षी योजनायें संचालित की हैं। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि यूरिया का प्रयोग संतुलित मात्रा में करें। नैनो यूरयिा एवं डीएपी का प्रयोग करें। पंडित दीनदयाल उपाध्याय रामपाल सिंह सत्यवती मेमोरियल इंटर कॉलेज में रविवार को किसान सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें गुजरात से मुख्य अतिथि बतौर दिलीप संघाणी चेयरमैन इफको पत्नी गीता संघाणी गुजरात महिला ऋण सहकारिता समिति अध्यक्ष के साथ पहुंचे। कहा कि सहकारिता वह माध्यम है जिससे किसान आर्थिक रूप से समृद्ध हो सकते हैं। उन्होंने इफको द्वारा कृषि क्षेत्र में किए जा रहे आधुनिक नवाचारों की जानका...