हरिद्वार, दिसम्बर 6 -- हरिद्वार, संवाददाता। ऋषिकुल मैदान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सहकारिता मेले के पांचवें दिन पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, दर्जाधारी जयपाल सिंह चौहान एवं सुनील सैनी, उप प्रमुख-बहादराबाद ब्लॉक धर्मेंद्र सिंह, चेयरमैन सुनील राठी, पूर्व चेयरमैन बिजेंद्र सिंह ने उपस्थिति दर्ज करवाई। इस अवसर पर स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि जब से सहकारिता अलग मंत्रालय बना है और अमित शाह केंद्र में मंत्री बने, तब से सहकारी समितियों में बहुत काम हो रहा है। किसानों को पहले सिर्फ खाद और बीज के बारे में जानकारी होती थी, लेकिन अब हर प्रकार की जानकारी मिल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के लिए बहुत योजनाएं ला रही हैं। किसान, महिलाएं और युवा सहकारिता विभाग की योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। इस अवसर पर जिला सहकारी निबंधक मोनिका चुनेरा, जिला सहकारी...