बगहा, दिसम्बर 11 -- 0बेतिया,बेतिया प्रतिनिधि। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक टेनकेएफपीओ परियोजना के अंतर्गत पश्चिम चम्पारण जिले की चनपटिया पंचायत में गठित कुडवा मठिया किसान उत्पादक संगठन सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा मिर्चा चूड़ा उत्पाद का सफल लोकार्पण किया गया। कोऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक अजय कुमार भारती ने बताया कि यह कार्यक्रम स्थानीय किसानों के मूल्य संवर्धन एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा। इससे स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार मिलेगा। जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। और स्थानीय उत्पादों का बेहतर नेटवर्क उपलब्ध होगा। असिस्टेंट मैनेजर सह नोडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार, शाखा प्रबंधक अजय कुमार,कृषि विशेषज्ञ दिलीप कुमार, विधि एवं लेखा विशेषज्ञ कुमार आरव तथा तकनीकी विशेषज्ञ ...