नोएडा, दिसम्बर 16 -- नोएडा, संवाददाता। फेज-3 थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अस्पताल में काम करने वाले सहकर्मी पर प्रेम जाल में फंसाकर अश्लील फोटो खींचने और उन्हें वायरल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से झारखंड के जिला धनबाद की रहने वाली हैं। वह शादीशुदा हैं। पिछले वर्ष वह सेक्टर-71 स्थित एक अस्पताल में जनरल ड्यूटी असिस्टेंट (जीडीए) के पद पर कार्य करती थीं। वह नर्सिंग स्टाफ की सहायता करती थीं। अस्पताल में ही रघुवीर नामक व्यक्ति से दोस्ती हो गई थी। दोनों के बीच दोस्ती प्यार में बदल गई थी। आरोप है कि काफी समय तक साथ रहने के दौरान रघुवीर ने महिला की अश्लील फोटो मोबाइल से खींच ली थीं। पिछले दिनों दोनों के बीच अनबन हो गई। अब वह पति के साथ जीवन यापन...