सीवान, जनवरी 19 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के शुक्ला टोली हनुमान मंदिर में प्रत्येक मंगलवार को होने वाले सस्वर सुंदरकांड का 51 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। मंदिर प्रबंधन समिति के तत्वावधान में 51 वें वार्षिकोत्सव को भव्य व यादगार बनाने के लिए बड़े पैमाने पर दिन-रात तैयारी चल रही है। सिंगल मकराना पत्थर से बने बजरंग बली की 7 फीट की मूर्ति की साज-सजावट, मंदिर की रंगाई-पुताई का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। शहर के शुक्ला टोली हनुमान मंदिर में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए रविवार को यह बात बताई गई। आयोजन समिति के प्रमुख व जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष शंभु दत्त शुक्ला ने बताया कि 51 वर्ष पूर्व तत्कालीन इलाहाबाद व वर्तमान प्रयागराज में लगे माघ मेला में करपात्री जी महाराज ने हनुमान मंदिर के संस्थापक व अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.