देवघर, अगस्त 14 -- नगर थाना क्षेत्र के सिविल लाइन निवासी 17 वर्षीय आदित्य कुमार को उसके परिजन में संदिग्ध अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भर्ती कर लिया है। डॉक्टर ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। इस संबंध में किशोर के परिवार वाले ने किसी प्रकार की जानकारी पुलिस को नहीं दी। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घर में खाना खाने के बाद किशोर की हालत गंभीर हो गई थी। मामले की जानकारी उसके परिवार वाले को होने के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया है। किशोर का इलाज जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.