समस्तीपुर, जून 6 -- बिहार के समस्तीपुर में एक सस्पेंड और विभागीय कार्रवाई झेल रहे पुलिस जवान के घर से घातक हथियार बरामद होने की सूचना मिली है। चर्चा है कि जवान सरोज सिंह के घर से एके 56 और इंसास जैसे राइफल जब्त किए गए हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है। सरोज सिंह उर्फ निमकी सिंह एक साल से सस्पेंड है। गुप्त और संदिग्ध सूचना पर स्पेशल टास्क फोर्स ने छापा मारा है। खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी है। मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के रासपुर पतसिया पश्चिम पंचायत के सुलतानपुर गांव में शुक्रवार को एसटीएफ जवानों ने एक सस्पेंड पुलिस जवान के घर छापेमारी की। इस दौरान ग्रामीणों व पड़ोसी को उनके घर में कैद कर दिया। वहीं फोटो और वीडियो लेने की सख्त मनाही कर दी। करीब एक दर्जन पुलिस वैन से पहुंचे एसटीएफ जवान वैन से निकलते ही सीधे सरोज कुमार सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.