हरिद्वार, जून 24 -- नगर निगम भूमि घोटाले की जांच के बाद सस्पेंड चल रहे तत्कालीन नगर आयुक्त वरुण चौधरी के कार्यकाल का विशेष ऑडिट मंगलवार को शुरू हो गया। टीम ने लेका अनुभाग को सस्पेंड आईएएस वरुण चौधरी के कार्यकाल से जुड़ी सभी फाइलें प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। टीम का नेतृत्व लेखा परीक्षा अधिकारी किशन सिंह कर रहे हैं जबकि अन्य सदस्यों में लेखा परीक्षा अधिकारी संजय कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश, सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह बिष्ट और ज्येष्ठ लेखा परीक्षक विमल मित्तल शामिल हैं। नगर निगम भूमि घोटाले की जांच की आंच दो आईएएस, एक पीसीएस के अतिरिक्त कई अन्य अधिकारियों पर पड़ चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.