देहरादून, फरवरी 4 -- देहरादून। किसान उपभोक्ता राज्य सहकारी समिति लिमिटेड के अध्यक्ष राम कुमार वालिया ने नाफेड मुख्यालय का भ्रमण कर भविष्य की बड़ी योजनाओं पर चर्चा की। वालिया ने नाफेड के चेयरमैन से फोन पर वार्ता की और संयुक्त प्रबंध निदेशक आनंद मोहन से व्यक्तिगत भेंट कर सहयोग मांगा। इस वार्ता का मुख्य उद्देश्य समिति द्वारा खोले जाने वाले मल्टी पर्पज स्टोर्स के लिए नाफेड से सस्ती दरों पर उच्च गुणवत्ता वाला सामान प्राप्त करना है। नाफेड अधिकारियों ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए बाजार से कम कीमतों पर सामान उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...