हल्द्वानी, नवम्बर 30 -- हल्द्वानी। दमुवाढूंगा में एक सस्ता गल्ला व्यापारी पर वहीं के एक व्यक्ति ने अभद्रता करने का आरोप लगाया है। दमुवाढूंगा निवासी कैलाश चंद्र का आरोप है कि उसे राशन कार्ड की केवाईसी करानी थी। वह शनिवार को सस्ता गल्ला संचालक के घर गया था। आरोप है कि वह संचालक के घर पर कुर्सी पर बैठा था, इसी दौरान संचालक आया और जातिसूचक टिप्पणी की। उसके साथ अभद्रता भी की गई। बहुजन समाज के लोगों ने रात में ही दमुवाढूंगा चौकी पहुंचकर विरोध जताया। रविवार को भी भीम आर्मी और अन्य संगठनों ने चौकी में आकर विरोध दर्ज किया। हालांकि, बाद में संचालक के लिखित माफीनामे के बाद समझौता हो गया। इस दौरान नफीस अहमद खान, महेश चंद्र आर्य, हरीश लोधी, सखावत हुसैन, आकाश भारती, लच्छू, शिव गणेश आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...