फिरोजाबाद, जनवरी 19 -- टूंडला थानान्तर्गत गांव बन्ना में ससुर व बहू को घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिया। इसकी रिपोर्ट थाने में लिखाई गई है। पवन कुमार पुत्र रामगोपाल निवासी बन्ना ने बताया है कि उसके पिता व पत्नी सियाना घर पर अकेले थे तभी गांव के ही पोप सिंह पुत्र रामस्वरूप, धीरेन्द्र प्रताप उर्फ गोल्डी, राजा पुत्रगण पोप सिंह, सुनीता पत्नी पोप सिंह लाठी डंडे लेकर आये और उनके साथ मारपीट की। इसमें उसके पिता का सर फट गया और पत्नी भी घायल हो गई। जिसकी रिपोर्ट थाने में लिखाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...