बांदा, दिसम्बर 12 -- बांदा। संवाददाता कमासिन थाने के दादौं गांव निवासी ममता पत्नी अखिलेश ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि गुरुवार को सुबह वह घर के सामने गड्ढे में मिट्टी डाल रही थी। तभी जेठ कल्लू, राममूरत, जेठानी गवतिया, ससुर बाबू ने गालियां दीं। विरोध करने पर लात-घूसों से जमकर पीटा। उसे गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...