दरभंगा, मई 6 -- दरभंगा। बहेड़ी थाना क्षेत्र के जोरजा गांव में सोमवार को आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक पक्ष की महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के लिए उन्हें डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में पहुंचाया गया। वहां के क्रिटिकल केयर यूनिट में उनका इलाज चल रहा है। जख्मियों की पहचान स्व. मुनिलाल महतो के पुत्र लाल बचन महतो (58) और उनकी बहू आरती देवी के रूप में की गई है। लालबचन के सिर पर गंभीर चोट है। आरती देवी भी गंभीर रूप से जख्मी है। क्रिटिकल केयर यूनिट में इलाजरत लाल बचन महतो ने बताया कि चाय की दुकान पर उनके बेटे कन्हाई महतो से कुछ लोगों का विवाद हो गया था। जानकारी मिलने पर विवाद सुलझाने के लिए हम उधर जा रहे थे। मेरी बहू भी पीछे-पीछे आ रही थी। इसी दौरान मेरे बेटे से बकझक होने से आक्रोशित चार-पांच लोगों ने रास्ते में उन्हें घे...