मेरठ, नवम्बर 22 -- मवाना। नगर क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पति, ससुर और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। साथ ही ससुर पर शारीरिक शोषण का भी आरोप है। मवाना थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 06 अक्तूबर 2021 को हुई थी। आरोप लगाया कि उसका ससुर उस पर बुरी नजर रखता था और विरोध करने पर उसे धमकाता था। आरोप है कि ससुर ने जबरन शारीरिक संबंध भी बनाए और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...