बहराइच, फरवरी 22 -- बहराइच, संवाददाता। एक युवती ने अपने पति के विरूद्ध एसपी को आन लाइन शिकायत की थी। थाने में निस्तारण को दोनों पक्ष बुलाए गए। थाने से लौटने के बाद रास्ते में ससुर ने पुत्रवधू के साध छेड़छाड़ की। पीड़िता ने थाने में ससुर सहित दो के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। दरगाह थाने के एक मोहल्ले निवासनी युवती ने एसपी को अपने पति के विरूद्ध आन लाइन शिकायत की थी। जिस पर एसपी के हस्तक्षेप पर थाने में 20 फरवरी शाम 4:30 बजे दोनों पक्षों को बुलाया गया था। जब सुनवाई खत्म होने पर पीड़िता थाने से निकल कर रास्ते में ससुर रईस व शमीम ने उसे लात मुक्के से पीटा। यही नही मुंह साध कर छेड़छाड़ भी की। पीड़िता ने थाने आकर ससुर रईस व शमीम के विरूद्ध मारपीट व छेड़छाड़ की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.