कौशाम्बी, सितम्बर 22 -- चरवा, हिन्दुस्तान संवाद। चरवा थाने के कूड़ापुर मजरा सैयद सरावां गांव में सोमवार सुबह घरेलू विवाद में ससुर और देवर ने दंपती को जमकर पीट दिया। पिटाई से दोनों को काफी चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायलों ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कूड़ापुर मजरा सैयद सरांवा गांव की सबा बेगम पत्नी तौफीक अहमद ने बताया कि सोमवार सुबह वह घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान ससुर और देवर उसके पास पहुंचे और घरेलू बात को लेकर वाद विवाद करने लगे। दोनों आगबबूला होकर गाली-गलौज करने लगे। महिला के विरोध करने पर दोनों ने उसकी पिटाई करना शुरू कर दिया। शोर सुनकर बीच बचाव करने पहुंचे पति तौफीक को भी पीटा। पिटाई से दोनों को काफी चोटें आईं। शोर सुनकर मौ...