मुरादाबाद, मार्च 2 -- थाना क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत पीपलसाना की मिलक निवासी ओमप्रकाश के घर पर उसका दामाद रिंकू निवासी काजीपुरा थाना कुंदरकी रह रहा था, जो अचानक बीती रात्रि घर से चला गया। ओमप्रकाश ने बताया कि मेरे दामाद की पहले से तबीयत खराब चल रही थी, उसी का इलाज करा रहे थे काफी तलाश करने के बाद भी जब रिंकू का कोई पता नहीं चला, तब ससुर ने दामाद की गुमशुदगी दर्ज करने के लिए भोजपुर थाने में गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.