फतेहपुर, जनवरी 21 -- मलवां। प्रेमिका से मिलने आए युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिये गए ससुर, दामाद सहित तीन को लिखापढ़ी के बाद बुधवार को जेल भेज दिया। तीनों ने हत्या की बात मंगलवार को ही कबूल ली थी। ससुर दामाद ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर हत्या की थी। पहले गला घोंटा था। फिर पहचान मिटाने के लिये कुल्हाड़ी से चेहरे पर वार किया था। हत्या में शामिल दो आरोपी अभी फरार हैं। जिनकी तलाश में टीमें छापेमारी कर रही हैं। बता दें कि इटावा के तानपुरा थाना चौबिया निवासी 27 वर्षीय सौरभ यादव की मुलाकात इटावा में नौकरी कर रहे हरसिंहपुर गांव निवासी बब्लू पटेल से हुई थी। सौरभ इटावा में युवक के कमरे आने जाने लगा था। वहीं रहने के दौरान सौरभ की मुलाकात युवक की साली से हुई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया था। युवती 28 फरवरी 2024 को घर से लाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.