औरंगाबाद, फरवरी 14 -- औरंगाबाद, हिंदुस्तान संवाददाता मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोइवां गांव में ससुर-दामाद के बीच हुए विवाद में मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में पोइवां गांव निवासी गिरेंद्र कुमार महतो, उनके पुत्र प्रमोद कुमार तथा गया जिला के बेलागंज थाना क्षेत्र के नरमा गांव निवासी दामाद चंदन कुमार शामिल हैं। सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। प्रमोद कुमार ने बताया कि उसकी बहन की शादी चंदन कुमार के साथ हुई है। आरोप है कि चंदन अक्सर उसकी बहन के साथ मारपीट करता है। पूर्व में कई बार समझौता हुआ, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। कुछ दिन पहले कथित रूप से मारपीट के बाद उसकी बहन मायके पोइवां आ गई और महिला थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। शनिवार सुबह चंदन कुमार ससुराल पहुंचा और ससुर गिरेंद्र कुमार महतो से बहस करने लगा। आर...