अमरोहा, मार्च 26 -- ससुर को खाने में नशीली रोटी खिलाकर बहू सोने-चांदी के आभूषण व 47 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गई। ससुर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार जारी है। थाने में तहरीर दी गई है। जानकारी के मुताबिक रहरा थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक की शादी चार वर्ष पूर्व संभल जिले के एचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती के साथ हुई थी। एक वर्ष तक पति-पत्नी का जीवन सुखमय व्यतीत हुआ। इसके बाद विवाद शुरू हो गया। एक वर्ष पूर्व पत्नी नाराज होकर अपने मायके चली गई। पति गांव के संभ्रांत लोगों को लेकर उसे बुलाने के लिए ससुराल गया लेकिन, उसने आने से इनकार कर दिया। बीती सोमवार को मायके के लोग उसे ससुराल छोड़कर चले गए। बताया जा रहा है कि बहू ने शाम के खाने में नशीली दवा मिला दी, जिसे खाते ही वृद्ध ससुर बेहोश हो गया। सास भी नशे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.