गाज़ियाबाद, दिसम्बर 16 -- गाजियाबाद। कविनगर थानाक्षेत्र के चिरंजीव विहार सेक्टर-पांच में मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। लंबे समय से बीमार चल रहे ससुर की हालत बिगड़ने और उनके दम तोड़ने का दृश्य बहू सहन नहीं कर सकी। गहरे सदमे में आई बहू को हृदयाघात आ गया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। एक ही परिवार में दो मौत होने से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। चिरंजीव विहार सेक्टर-पांच निवासी गौरव शशि नारायण मीडियाकर्मी हैं। उनके पिता लक्ष्मी नारायण आयकर विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी थे और काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। मंगलवार को अचानक घर पर उनकी तबीयत बिगड़ गई। यह देख गौरव और उनकी पत्नी गरिमा नारायण तुरंत उनके पास पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही लक्ष्मी नारायण ने दम तोड़ा, यह दृश्य देखकर गरिमा को गहरा सदमा लगा और उसी दौरान उन्हें हृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.