हरदोई, फरवरी 19 -- पचदेवरा। थाना पचदेवरा क्षेत्र के माननगला-हथौड़ा रोड पर हुए पूर्व कोटेदार अशोक बाबू अग्निहोत्री हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें आरोपित दामाद और उसका साथी शामिल है। निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हॉकी भी बरामद हुई है। थानाध्यक्ष शिव नारायण सिंह ने बताया कि मृतक के भाई कृष्ण कुमार निवासी इस्लामनगर शाहजहांपुर की तहरीर पर थाना पचदेवरा में मुकदमा दर्ज हुआ था। 17 फरवरी की सुबह माननगला-हथौड़ा रोड पर हथौड़ा निवासी दामाद मनमोहन उर्फ मन्नू और अभिषेक सोमवंशी ने अशोक बाबू के सिर पर हॉकी से हमला कर हत्या कर दी थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी क्षेत्र में है। पुलिस टीम ने गुरुवार सुबह करीब 6:05 बजे माननगला अंडरपास के पास से मनमोहन उर्फ मन्नू निवासी ग्राम हथौड़ा थाना पचदेवरा और अभिषेक सोमवंशी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.