रामपुर, फरवरी 23 -- रामपुर। बरेली में शनिवार रात हुए सड़क हादसे में ससुर और बहू की मौत की जानकारी मिलते ही शहजादनगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद परिजन शव लेने बरेली रवाना हो गए और रविवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर ले आए। शव घर आते ही चीख-पुकार मच गई। शहजादनगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी खेमकरन अपने परिवार के अन्य लोगों को साथ लेकर बरेली जनपद के शाही थाना क्षेत्र अंतर्गत मंसूरगंज गांव गए थे। वहां से रामपुर आते समय किला क्षेत्र में तेज रफ्तार कार एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में मोनी (30) पत्नी गोविंद निवासी ग्राम कल्याणपुर थाना शहबाजपुर जिला रामपुर, उनके ससुर खेमकरन (60) और रिश्तेदार रामगुलाम (85) निवासी ग्राम शिवपुरी, थाना मूढ़ापांडे जिला मुरादाबाद की मौत हो गई, जबकि ज्ञानदीप और रामबहादुर समे...