वाराणसी, जनवरी 28 -- वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के भगवानपुर के कृष्ण नगर कॉलोनी के कंचन यादव की शिकायत पर ससुर होरीलाल और ननंद आरती कुमारी के खिलाफ मारपीट में केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि मंगलवार को 4 बजे के करीब जब घर अपनी बच्ची के साथ काम से वापस आई, तब आरोपियों ने डंडे से मार कर घायल कर दिया। मोबाइल तोड़ दिया। मारपीट कर घर से भगा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...