फरीदाबाद, जनवरी 10 -- बल्लभगढ़,संवाददाता। तिगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंझावली में यमुना पुल से शनिवार दोपहर 28 वर्षीय युवक यमुना में कूद गया। उसकी बाइक पुल पर मिली है। निजी गोताखोरों से तलाश शुरू की लेकिन सुराग नहीं मिला। अब रविवार को एनडीआरएफ की टीम बुलाई है। पुलिस के अनुसार खेड़ीकला निवासी महेंद्र मजदूरी करता था। शनिवार की दोपहर करीब 2:30 बजे वह बाइक से अपनी ससुराल मकसूदपुर से घर लौट रहा था। अचानक मंझावली पुल पर बाइक खड़ी कर यमुना में कूद गया। उसकी बाइक पुल के ऊपर पड़ी मिली। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने इस संदर्भ में उसके परिजनों से संपर्क कर उन्हें मौके पर बुलाया। इसके बाद आसपास के गोताखोरों को यमुना में उतारा गया लेकिन काफी प्रयास करने के बाद भी उसका कुछ नहीं पता लगा। एसीपी अशोक कुमार ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम को ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.