औरैया, दिसम्बर 1 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के नगला ताल तहराजपुर में सोमवार को एक युवक ने घर के टिनशेड में लगे पाइप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। तहराजपुर निवासी 31 वर्षीय सहदेव सिंह दोहरे पुत्र बाबू राम दोहरे सोमवार सुबह अपनी पत्नी सीमा देवी से मिलने पण्डपुर, थाना सहार गया था। दोपहर करीब तीन बजे वह वापस घर लौट आया। परिजनों के अनुसार घर पहुंचने के कुछ समय बाद ही सहदेव ने टिनशेड में लगे पाइप से फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने भीतर जाकर देखा, जहां सहदेव का शव फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे उ...