बाराबंकी, मई 18 -- बाराबंकी। असंद्रा थाना के अकोहरी गांव में शुक्रवार की शाम ससुराल से लौटे अधेड़ का शव रात में घर में गमछे के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने शव को फंदे से लटका देखा तो चीख पड़े। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई। अधेड़ द्वारा आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। असंद्रा थाना के अकोहरी गांव निवासी रामप्रताप रावत (50) मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी ससुराल भी करीब चार किमी दूर जरौली गांव में है। ससुराल में वैवाहिक कार्यक्रम होने के कारण उसका परिवार जरौली गया था। शुक्रवार को रामप्रताप भी अपनी ससुराल गया था। शाम को वह वहां से घर लौट आया था। देर रात उसका शव घर में कमरे के अंदर गमछे के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने शव देखा तो हतप्रभ रह गए। कुछ ही देर में वहां भीड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.