सीतापुर, फरवरी 21 -- सीतापुर, संवाददाता। दहेज सहित अन्य कारणों के चलते ससुराल में प्रताड़ित की गईं तीन विवाहिताओं ने अपनी ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज करा कार्रवाई की मांग की है। यह मामले संदना, तंबौर और हरगांव थाना क्षेत्र के हैं। तीनों थानों की पुलिस ने संबंधित मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू की है। संदना थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि मानपुर के कासिमपुर निवासी संदीप से उसकी 23 नवंबर 25 को शादी हुई थी। शादी में मायके वालों ने लाखों रुपये खर्च कर दान दहेज दिया था। जब वह ससुराल आने जाने लगी तो पता चला कि उसके पति ने पहली शादी एक अन्य महिला के साथ 17 नवंबर 2024 को की थी। इसी बीच पहली पत्नी को प्रार्थिनी व संदीप के बीच हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार हुई शादी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी तो पुलिस की ...